झामुमो 19 सितंबर को सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करेगा

360°


केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ खोला मोर्चा
​रामगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा, रामगढ़ जिला की एक बैठक जिला कार्यालय, रामगढ़ में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू ने की तथा संचालन संतोष कुमार ने किया। ​बैठक में मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा बीते 12/08/2026 को लोकसभा एवं 13/08/2026 को राज्यसभा में पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक पर कड़ा विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस विधेयक को पारित कर केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की जनता के हक व अधिकारों को छीनने का काम किया गया है।​पूर्व में इसके विरोध में बीते 07 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंडों में धरना एवं प्रदर्शन तय किया गया था। परंतु झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। ​अब केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पुनः 19 सितंबर 2026 को सभी प्रखंडों में धरना एवं प्रदर्शन आयोजित कर इसका कड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा। साथ ही आम जनता को उनके हक व अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। झामुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड के विकास को रोकने की केंद्र सरकार की किसी भी साजिश को पार्टी आम जनता के सहयोग से पूरी मजबूती के साथ नाकाम करेगी। ​मधु साव , कयूम अंसारी, नरेश बेसरा, गीता देवी, राममनी देवी, राम कुमार मांझी, सतीश मुर्मू, सुशिल कुमार, शर्मिला देवी आदि मौजूद थे।

Spread the love