लोहरदगा: सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम गांगुपारा में करमा पूजा का त्योहार काफी धूमधाम व सांस्कृतिक ढोल मांदर से परम्परा के साथ मनाया गया। मंगलवार रात्रि में करमा डाली महतो, पहान, पूजार की अगुवाई में व्रतियों ने विधिवत पूजन कर अपने परिवार की मंगलकामना की। इस मौके पर मंगलवार रात्रि से लेकर बुधवार पूरे दिन करमा नृत्य, संगीत से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। जिले के सभी क्षेत्रों में करम पर्व मनाया गया। करम पूजा भाई बहन की कहानी बताया जाता है। कहानी खत्म होने के बाद सांस्कृतिक ढोल मांदर की थाप्प पर नृत्य किया गया। इसके बाद करम डाली का विर्सजन तालाब में व्रत करने वाली व्रतियों ने किया।
