बीसीआई प्लेटिनम ने किया ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का आयोजन

Business

Eksandeshlive Desk

रांची: बीसीआई प्लेटिनम की ओर से अमोन मार्केटिंग मॉड्यूलर किचन शोरूम, करमटोली रोड में ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमोन मार्केटिंग के निदेशक अमित कुमार पाठक ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध कुचिना ब्रांड के मॉड्यूलर किचन की विशेषताओं, उपयोगिता, उपलब्धता और कीमतों की जानकारी दी।

इस दौरान बीसीआई द्वारा रेफरल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बीसीआई के निदेशक शिव कुमार सिंह, अजय कुमार, परामर्शी राजीव शर्मा, अध्यक्ष सुनील कालरा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, सचिव सुबोध कुमार वर्मा, डॉ. अरविंद आर्या सहित करीब 40 सदस्य शामिल हुए। संजय साहू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Spread the love