स्व. अशोक नागपाल की स्मृति में ‘हरित रांची’ अभियान, सोमवार को बांटे जाएंगे 500 फलदार पौधे

360°

Eksandeshlive Desk

रांची: रांची नागरिक समिति द्वारा स्वर्गीय अशोक नागपाल की 10वीं पुण्यतिथि की स्मृति में पिछले वर्षों से जारी ‘हरित रांची’ अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 28 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक अल्बर्ट एक्का चौक के निकट, रांची में आयोजित होगा।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रांची के संकल्प के साथ 500 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।रांची नागरिक समिति ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love