KULDEEP
टंडवा(चतरा): प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूम- धाम के साथ मनाए जाने को लेकर गाडीलौंग देवी मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रताप चौरसिया एवं संचालन संतोष राम ने किया। बैठक में बीते वर्ष कि आय-व्यय की जानकारी लेते हुए इस वर्ष भी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी के दिन भव्य मेला का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसे सफल बनाने को लेकर कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिपिन यादव, उपाध्यक्ष कुलदीप दास, सचिव शिवपूजन चौरसिया कोषाध्यक्ष शोनु कुमार भुइयाँ, उपसचिव संतोष राम, मीडिया प्रभारी रबींद्र दास, पूजा प्रभारी जुगल साव, मंडप प्रभारी द्वारिका बराई को बनाया गया। सभी पदाधिकारीयों का चयनित होने के बाद सभी लोगों ने बारी बारी से अपनी बातें भी रखी जिससे पूजा हर्षोल्लास और भाईचारगी के साथ पूजा संपन्न हो। इधर पूर्व की भांति इस बार भी सतबहिनी में भव्य मेले का आयोजन किए जाने पर सबकी सहमति बनी। जिसके लिए मेला को संचालन एवं मेल को संपूर्ण जिम्मेवारी को देख रेख के लिए मेला प्रभारी का भी चयन किया गया जिसमें मनोज राणा, तिलेश्वर साव, कुलदीप यादव, तीर्थ साव, दीपू चौरसिया, सुधीर चौरसिया, महेंद्र यादव, सुनील चौरसिया, सुबोध यादव, लालमन साव, प्रदीप साव, दिनेश साव, राजू साव, सनोज कुमार, पवन चौरसिया, राजू चौरसिया समेत कई लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इन्हीं पदाधिकारियों के देख रेख में मेला में इस बार भव्य रावण भी बनाया जाएगा और मेला भी लगाया जाएगा। इधर दुर्गा पूजा समिति गाडीलौंग 2026 के नवचयनित अध्यक्ष ने आगामी दुर्गा पूजा का शुभकामना देते हुए इस बार हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया।जिसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग का अपेक्षा किया है। आगे बताया है कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस बार गाड़ी लौंग में भव्य रूप से पूजा मनाने के साथ साथ कुछ नया करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर राजेश बराई, विकाश चौरसिया, प्रदीप साव, मनोहर साव, प्रवेश साव, अनिल यादव, उपेन्दर चौरसिया, दिनेश साव, बैजनाथ राम, मनीष राणा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
