MUSTFA
मेसरा/ओरमांझी (रांची): आरोही इंटरनेशनल स्कूल,आनंदी, ओरमांझी द्वारा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 28 सितंबर को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य रैली का सफल आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली बारीडीह चौक से शुरू होकर झिरी आनंदी, ठाकुर टोला आनंदी, ओरमांझी बाजार टांड, इंजीनियरिंग कॉलेज रोड और नयाटोली आनंदी से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुँचकर संपन्न हुई।
रैली के दौरान विद्यालय की सचिव बिनीता कुमारी ने कहा, नशा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना और उन्हें स्वस्थ व जागरूक नागरिक बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जुगेश महतो,सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएं अरुण कुमार, सुधा कुमारी, राजमनी कुमारी, मुकेश कुमार, भूदेव महतो, अलका रानी, तमन्ना कुमारी, पूनम ठाकुर, अर्चना गुप्ता, सरिता देवी, किरण कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से मौजूद रहे।
