सड़क पर कोयला वाहनों की अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा

360° Crime Ek Sandesh Live

33 गाड़ियों से 4.32 लाख जुर्माना, अवैध पार्किंग में खड़े कोल वाहनों पर डीटीओ दिलीप कुमार की कार्रवाई

आम्रपाली-मगध समेत चार परियोजनाओं से जुड़े ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप

KULDEEP

टंडवा(चतरा): आम्रपाली, मगध, चट्टी बरियातू एवं पांडु माइंस से कोयला परिवहन में लगे वाहनों पर जिला परिवहन विभाग चतरा ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क किनारे नियमों के विपरीत अवैध रूप से पार्क किए गए कोल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 33 कोल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चार लाख बतीस हज़ार छःसौ पचास रुपये (4,32,650) का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से कोयला परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों, कारोबारियों एवं ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद कोल परिवहन से जुड़े वाहन संचालकों में नियमों के अनुपालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Spread the love