SGFI क्रिकेट राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया 6 एवं 7 अक्टूबर को

Ek Sandesh Live Sports

SUNIL VERMA

रांची:स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता (SGFI) के लिए विभिन्न खेल विधाओं में राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में क्रिकेट के खिलाड़ियों के चयन हेतु अक्टूबर माह में राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

क्रिकेट के लिए अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालक एवं बालिका तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को JAP-1 एवं सेठ सीताराम स्कूल, डोरंडा, रांची में प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

क्रिकेट चयन प्रक्रिया में अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2013 अथवा उसके बाद, अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2010 अथवा उसके बाद तथा अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2008 अथवा उसके बाद की होनी चाहिए। इसमें राज्य के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित Eligibility Form के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, विगत वर्ष का अंक-पत्र एवं Bonafide Certificate अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। Eligibility Form में खिलाड़ी का फोटो तथा प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक के निर्धारित स्थानों पर हस्ताक्षर होना आवश्यक है। खिलाड़ियों को प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक रिपोर्टिंग एवं रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चयन प्रक्रिया Red Leather Ball से होगी तथा खिलाड़ियों को अपना पूर्ण क्रिकेट किट, White Cricket Uniform एवं Sports Shoes साथ लाना अनिवार्य होगा। क्रिकेट ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के क्रिकेट प्रशिक्षक-सह-संयोजक चंद्रदेव सिंह से मोबाइल नंबर 8789843533 पर संपर्क किया जा सकता है।

Spread the love