आचार्य वसुनंदी का 38वाँ दीक्षा दिवस धूमधाम से मना,शांतिनाथ महामंडल विधान में उमड़े श्रद्धालु

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। स्थानीय रांची रोड स्थित पारसनाथ जिनालय में दिगम्बर जैन समाज ने परम पूज्य आचार्य भगवन् 108 वसुनंदी महाराज का 38वां संयम दीक्षा दिवस भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मना। नगर में चातुर्मास कर रहे आचार्यश्री के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 प्रज्ञानंद एवं मुनिश्री कुलानंद महाराज के पावन सानिध्य में शांतिनाथ महामण्डल विधान का भव्य आयोजन हुआ। विधान में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आचार्यश्री के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की और पुण्य लाभ अर्जित किया। रांची के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित सेठी एवं उनकी टीम ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रथम अभिषेक का सौभाग्य मानिक चंद पाटनी परिवार तथा शांतिधारा का पदमचंद सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। विधान में सुभाष पाटनी सौधर्म इन्द्र तथा विनोद सेठी कुबेर बने। मुख्य कलश स्थापना श्रीमती उषा अजमेरा ने की । इसके अलावा नितेश सेठी, राजू सेठी, सुरेश सेठी, प्रमोद सेठी, विमल सेठी, विरेन्द्र गंगवाल एवं राकेश पांड्या विभिन्न इंद्र बने। कमान सेठी, संस्कार सेठी, आदर्श सेठी, हर्ष सेठी व अनन्त सेठी को लौकांतिक देव तथा याशिका सेठी, तनिषा, अदिति, रोशनी, चित्रांशी, इशिका, त्विशा व कशिश सेठी को अष्ट कुमारी बनने का सौभाग्य मिला। जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने आचार्यश्री के संयमी जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका जीवन अविरल बहती गंगोत्री के समान पावन है। कार्यक्रम के अंत में समाज के युवा सदस्यों ने वृद्धाश्रम एवं अनाथाश्रम जाकर जरूरतमंदों के बीच फलाहार वितरित किया।आयोजन को सफल बनाने में पदम सेठी, राजू सेठी, नितेश सेठी, निशांत सेठी, बबलू सेठी, नीरज सेठी, विनोद सेठी, अनन्त सेठी, राकेश पांड्या, देवेन्द्र गंगवाल, सुशील चूड़ीवाल, नितिन पाटनी, प्रदीप पाटनी एवं सुनील पाटनी सहित समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love