एक सप्ताह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी, शराब बनाने की भट्ठियां की गईं ध्वस्त
सिमडेगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने को लेकर सिमडेगा पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में 22 से 28 अक्टूबर तक विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान 136 किलोग्राम जावा महुआ व 2 लीटर महुआ शराब नष्ट की गई। साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए जागरूकता व छापेमारी अभियान लगातार जारी है। सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से आसपास अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है।
