बीएयू में बिरसा जयंती समारोह 14-15 नवंबर को

360° Ek Sandesh Live

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 14-15 नवंबर को धूमधाम से मनायी जाएगी। बुधवार को कुलपति डॉ एससी दुबे की अध्यक्षता में आयोजन समिति की हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर से 14 नवंबर को सुबह 10 बजे छात्र-छात्राओं, कर्मियों और शिक्षकों की शोभायात्रा निकलेगी जो बिरसा भगवान की प्रतिमा तक जाएगी। शोभायात्रा में विद्यार्थीगण परंपरागत वाद्य यंत्र बजाते हुए चलेंगे। बिरसा भगवान को माल्यार्पण के पश्चात रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में एकल एवं समूह नृत्य तथा गायन का रंगारंग कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यालय स्थित सभी कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल ने बताया कि 15 नवम्बर को दिन में 11 बजे से होनेवाले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएयू के आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ वायलेट केरकेट्टा होंगी। बारह नवंबर को विद्यार्थियों के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसका प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार को बनाया गया है।

Spread the love