राजेंद्र महतो के नेतृत्व में कैला महतो की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

360° Ek Sandesh Live


कांके: भामाशाह नगर, रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के कैला महतो चौक पर झारखंड युवा विकास मंच के तत्वावधान में कैला महतो की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैला महतो के पौत्र राजेंद्र महतो ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व परिजनों ने स्वर्गीय कैला महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंच के केंद्रीय महासचिव राजकुमार महतो ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के पूर्व लोकसभा सांसद रामटहल चौधरी उपस्थित रहे। वहीं, अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में कुर्मी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, स्वर्गीय अनिल टाइगर की पत्नी एवं भावी जिला परिषद सदस्य लता देवी, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, सुकुरहुटू उत्तरी पंचायत के मुखिया रामलखन मुंडा, गागी पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश मुंडा, हेसलपीरी के उपमुखिया सोनालाल महतो, वरिष्ठ समाजसेवी वनिता मेहता, कंचन रानी, रेखा देवी, सरिता महतो एवं तुलसी महतो शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, महासचिव पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव रामदयाल महतो, नरेश साहू, संजय महतो, नंदलाल महतो, रणधीर महतो, विनोद महतो, विजय महतो, मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रूपलाल महतो, सचिन दिनेश महतो, रामविलास महतो, महेंद्र महतो, नितेश कुमार, प्रवीण कुमार, चिंता महतो एवं अनिल महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शामिल सभी अतिथियों का स्वर्गीय कैला महतो के परिजनों ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कैला महतो के सामाजिक योगदान एवं उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Spread the love