रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुचुंगडीह गांव स्थित खेतों में जमा रजरप्पा वाशरी के स्लरी (कोयला युक्त गाद) के बड़े पैमाने पर उठाव को लेकर क्षेत्र में चचार्ओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खेतों में फैले इस स्लरी को दिनदहाड़े ट्रैक्टरों की मदद से एक स्थान पर जमा किया जा रहा है। वहां से 16 चक्का हाईवा व ट्रकों में लोड कर जिले की विभिन्न स्पंज आयरन फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला निवासी श्रवण और विकास कुमार द्वारा इस स्लरी का उठाव व परिवहन कराया जा रहा है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन और खुलेआम हो रहे इस कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा इसे अवैध खनन व चोरी का रूप बताया जा रहा है। इस पूरे मामले पर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मानना है। उन्होंने चोरी या अवैध कारोबार की बात से इनकार किया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा कार्य कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रहा है। बताया कि माननीय न्यायालय का आदेश जिसके पक्ष में पारित हुआ ह।वही संबंधित पक्ष नियमानुसार स्लरी का उठाव और बिक्री कर रहा है। बहरहाल इस स्पष्टीकरण के बावजूद क्षेत्र में वाहनों से हो रहे स्लरी के परिवहन को लेकर चचार्ओं का बाजार गर्म है
