बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में मना भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

360° Ek Sandesh Live


रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा 151 र्वी जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एयरपोर्ट के अधिकारी व कर्मचारी तथा एयरलाइंस, मौसम विभाग , सीआईएसएफ और बीएसएफ सहित विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक जनजातीय नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

Spread the love