रांची: केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आयकर कर्मचारी महासंघ रांची इकाई की ओर से सोमवार को आयकर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए भोजनावकाश के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन आयोजित किया गया। बिहार में अवकाश होने के बावजूद झारखंड के साथियों ने पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। रांची इकाई के सदस्यों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता की। के सदस्यों ने भी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त सी के झा ने मांगों से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा यह बताया कि मांगों को आगे बढ़ाने और उनके समाधानध्पूर्ति की दिशा में किस प्रकार व्यावहारिक कदम उठाए जा सकते हैं। उनके संबोधन से उपस्थित साथियों को विषयों और आगे की कार्यवाही की बेहतर समझ मिली। बिहार व झारखंडद्ध के संयुक्त सचिव आभाष नाथ ने कहा कि मांगों की पूर्ति में समय लग सकता हैए लेकिन यह संघर्ष जीवन की अंतिम सांस तक जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सामूहिक आंदोलन एकजुटताए दृढ़ संकल्प और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ता रहेगा। अंत में रांची इकाई के अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने सभी साथियों तथा के सदस्यों को भोजनावकाश प्रदर्शन में सक्रिय सहभागिता और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने रांची के साथियों द्वारा प्रदर्शित एकजुटता की सराहना की। प्रदर्शन में अंजय गुप्ता आयकर अधिकारीय अमित बरनवाल आयकर निरीक्षकय केशव आनंदय बाबलू रजकए कोषाध्यक्ष रांची इकाईय हिमांशु शेखर तथा रांची इकाई के अन्य सभी साथी उपस्थित रहे। यह प्रदर्शन केंद्रीय द्वारा घोषित चरणबद्ध कार्यक्रम का हिस्सा हैए जिसका उद्देश्य बारह सूत्रीय मांग.पत्र का समाधान सुनिश्चित करना है। इन मांगों में कैडर समीक्षा व पुनर्गठनए समयबद्ध पदोन्नति व सेवा संबंधी विषयए इंटर.चार्ज ट्रांसफर नीति की बहालीए विभागीय लैपटॉप उपलब्ध करानाए अनावश्यक रिपोर्टिंग व्यवस्था को तर्कसंगत बनानाए कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए न्यायिक निर्णयों का क्रियान्वयन तथा नियमित विभागीय कार्यों की आउटसोर्सिंग समाप्त करना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। रांची इकाई यह दोहराती है कि कर्मचारियों व अधिकारियों की न्यायसंगत मांगों पर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामूहिक संघर्ष जारी रहेगा।
