सांसद मनीष जायसवाल की ओर से दिव्या को भेंट किया गया लहंगा

360° Ek Sandesh Live



कुजू : पोचरा मंडई टोला निवासी उमेश सिंह की पुत्री दिव्या कुमारी को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से उपलब्ध कराया गया लहंगा नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी ने भेंट किया. इस अवसर पर मनोज गिरी ने कहा कि जरूरतमंदों की खुशियों में सहभागी बनना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना सराहनीय पहल है. उन्होंने सांसद की ओर से दिव्या को शुभकामनाएं दीं. मौके पर मंजू देवी, अर्जुन यादव, रामसहाय बेदिया, विनोद प्रसाद, अनिल यादव, प्रमोद यादव, दुर्योधन यादव, उर्मिला देवी, सुमा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Spread the love