आईएचएम राँची के प्राचार्य ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), राँची के प्राचार्य डॉ.भूपेश कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात कर क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य ने राज्यपाल को संस्थान की उपलब्धियां साझा करते हुए, झारखंड राज्य के पारंपरिक व्यंजनों को विश्व स्तर की पहचान दिलाने हेतु आईएचएम राँची द्वारा 27.09.2023 को विश्व पर्यटन दिवस, 2023 एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 2023 को “इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिल्लेट्स” के रूप में मानते हुए झारखंड के स्थानीय मिलेट “मड़ुआ” को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु “54 प्रकार के मड़ुआ कूकीज 52 मिनट में” बना कर “इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2023” में स्थापित कीर्तिमान जैसे विषयों के बारे में बताया। साथ हीं बताया कि होटल एवं पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में यह संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ देश-विदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। तथा राज्यपाल महोदय से झारखंड में एक आईपीटीटीएम का एक ब्रांच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की मदद से स्थापित करने का अनुरोध किया जिसके लिए राज्यपाल महोदय ने इस ओर ध्यान देने का आश्वासन दिया।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान “मडुआ” आधारित विभिन्न प्रकार की रेसिपी पुस्तक “मडुआ कुकीज़ फ्रॉम हिड्डन ट्रेजर ऑफ झारखंड” तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार केक एवम अन्य बेकरी उत्पाद भी सप्रेम भेंट किया गया।