आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को दो हजार रूपये के साथ किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)ने रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद समीर है वह लोअर बाजार के इस्लाम नगर पथलकुदवा का रहने वाला है। इसके पास से चोरी के दो हजार रूपये बरामद किया गया है।
आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रांची मंडल में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा नियमित चेकिंग,तलाशी एवं घात निगरानी अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों एवं अवैध सामग्री की रोकथाम के लिए चलाया गया।
इसी दौरान लगभग 08:45 बजे प्लेटफार्म संख्या (1अ) पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद समीर(21) उसकी तलाशी लेने पर उसकी नीली जींस की दाहिनी जेब से दो हजार नकद बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि रांची स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर खड़ी रांची-टोरी मेमू ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसने एक यात्री की जेब से उक्त राशि चोरी की थी। इसके बाद एएसआई अनिल कुमार द्वारा दो हजार रूपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और जीआरपी रांची को दे दिया गया है।