अदाणी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा के 25 वर्ष पूरेः डॉ. प्रीति अदाणी ने दिया इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का गिफ्ट

Business

Eksandeshlive Desk

मुंद्रा (कच्छ) : अदाणी पब्लिक स्कूल (एपीएस), मुंद्रा ने 25 साल पूर्ण कर लिए हैं। स्कूल की सिल्वर जुबली को एक भावनात्मक समारोह के साथ मनाया गया। इसमें मौके पर छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक खुशी और गर्व के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर कच्छ में एक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी हुआ। इस समारोह का नेतृत्व डॉ. प्रीति अदाणी ने किया, जो अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। स्कूल के लिए उनका विज़न साल 2001 में आकार लेने लगा था। हालांकि, प्रोजेक्ट पहले से शुरू हो चुका था, लेकिन गुजरात भूकंप ने इसकी गति को और बढ़ा दिया। इस मिशन में शिक्षा समुदाय के लिए स्थिरता और उम्मीद का स्रोत बनकर उभरी। इस उपलब्धि पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी पब्लिक स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने का जश्न सिर्फ एक संस्थान का जश्न नहीं है। यह उन सपनों का सम्मान है, जो यहां पले-बढ़े। यह उस भविष्य का सम्मान है, जिसने यहां आकार लिया। इस मुकाम पर मेरी यही उम्मीद है कि हर छात्र यहां से असीम सपने देखने का आत्मविश्वास, हर बार गिरने पर फिर उठ खड़े होने की ताकत और समाज को कुछ लौटाने की विनम्रता लेकर जाए। यहां का हर बच्चा भारत के भविष्य की उम्मीद है और यही उम्मीद हमें उद्देश्यपूर्ण काम करने की प्रेरणा देती है।”

स्कूल की 25 वर्षों की यात्रा के बारे में डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, “पच्चीस वर्ष पहले, कच्छ के समुद्री किनारे पर एक सरल विचार ने जन्म लिया था। वह विचार था कि हर बच्चे को ऐसी शिक्षा मिले जो उसे दुनिया से जोड़ सके। जो एक छोटी-सी उम्मीद के रूप में शुरू हुआ, वह आज एक उज्ज्वल दीपक बन चुका है, जो जीवन और समाज को रोशन कर रहा है। यह सफर हर उस शिक्षक का है जिसने भरोसा किया, हर उस अभिभावक का जिसने विश्वास जताया और हर उस बच्चे का जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की।” समारोह की शुरुआत बैगपाइपर बैंड और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स के पारंपरिक स्वागत से हुई। साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (एसटीईएम) और रोबोटिक्स प्रदर्शनों के जरिए इनोवेशन और रचनात्मकता देखने को मिली। इसके साथ ही कला प्रदर्शन और दूसरी प्रस्तुतियों ने जिज्ञासा और अभिव्यक्ति की संस्कृति को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी हुआ, जिसमें बैडमिंटन, पिकलबॉल और टेबल टेनिस खेलने की सुविधाएं हैं। इसके साथ ही 558 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है, जो कच्छ में अपनी तरह का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है। नई सुविधाएं स्कूल की समग्र विकास की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। एक विशेष डॉक्युमेंट्री के जरिए मुंद्रा के शुरुआती दिनों से लेकर क्षेत्र के प्रमुख संस्थान बनने तक, स्कूल की यात्रा को प्रदर्शित किया गया। साथ ही स्कूल की उपलब्धियों और सफर को दर्शाने वाली एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की गई। इस स्कूल की शुरुआत 233 छात्रों और 27 शिक्षकों से हुई थी। जो अब 2,300 से अधिक छात्रों और 100 से ज्यादा शिक्षकों वाले एक संस्थान का रूप ले चुका है। संस्थान लगातार समग्र शिक्षा और समानता में गरिमा के अपने मूल सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा है। समारोह का एक खास पल वह रहा जब डॉ. अदाणी ने पूर्व छात्रों, अभिभावकों और उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों से बातचीत की। स्कूल एंथम के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। यह समारोह सिर्फ एक जश्न नहीं है, बल्कि 25 वर्षों में बने साझा उद्देश्य की मजबूत झलक पेश करने का सार्थक माध्यम रहा।

भारत भर में 43 से अधिक स्कूलों के नेटवर्क के माध्यम से, जिनमें 35 अदाणी पब्लिक स्कूल, 4 अदाणी विद्या मंदिर स्कूल और 2 प्रोजेक्ट स्कूल शामिल हैं, अदाणी फाउंडेशन ऐसे शैक्षिक माहौल स्थापित कर रहा है, जहां शिक्षा अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। मुख्य रूप से ग्रामीण और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों में स्थित ये स्कूल वैल्यू-बेस्ड लर्निंग, अनुभवात्मक शिक्षा और स्किल-बिल्डिंग पहल के जरिए छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान देते हैं। ज्ञान, आत्मविश्वास और मजबूत नैतिक मूल्यों को विकसित कर, अदाणी स्कूल्स छात्रों को उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए सक्षम बनाते हैं। सन् 1996 से, अदाणी ग्रुप की सामाजिक सेवा और विकास शाखा, अदाणी फाउंडेशन, अखिल भारत में सतत परिणामों के लिए रणनीतिक सामाजिक निवेश करने के लिए लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध रहा है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, सतत आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास जैसे मुख्य क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदायों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रहा है। फाउंडेशन की रणनीतियां राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के साथ जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में अदाणी फाउंडेशन 22 राज्यों के 7,247 गांवों और शहरी वार्ड्स में काम कर रहा है और 1.33 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

Spread the love