अधिकारी सड़क पर निकले और लोगों को नरकीय स्थिति से राहत दिलाने की कोशिश करें: आदित्य विक्रम जयसवाल

Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

राँची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज राजधानी रांची के पंडरा, पंचशील नगर का भ्रमण कर जल जमाव की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान आम लोगों के साथ पानी में पैदल चलकर लोगों को हो रही परेशानियों को नज़दीक से जाना।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने नगर विकास विभाग को एक सलाह देते हुए कहा कि बरसात में राँची शहर को इटली के वेनिस टाउन के जैसा घोषित कर देना चाहिए, वेनिस तो एक बहुत सुंदर शहर है लोग वहां नाव से भ्रमण करते हैं लेकिन यहाँ राँची भी जल जमाव के कारण वेनिस शहर के जैसा बन गया है। रांची विधायक हम लोगों को बताएं कि हम लोगों को पैदल एवं गाड़ियों के जगह नाव से चलना है। नगर विकास विभाग से मेरा अनुरोध है कि छोटा नाव और स्टीमर वगैरह का इंतजाम करें ताकि लोगों का आवागमन ठीक से हो सके। स्थानीय विधायक से यह प्रश्न करना चाहते हैं कि छ: टर्म के विधायकी में उन्होंने किया क्या है? शहर के लिए एवं जनता के लिए नगर विकास विभाग और नगर निगम क्या कर रहा है। आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि लोगों के घर में , दुकान में पानी घुस जा रहा है लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, इसका जिम्मेदार कौन? लोगों का आवागमन बंद हो गया है।

आदित्य जयसवाल ने कहा कि यह सिर्फ पंडरा या पंचशील नगर की बात नहीं पूरे शहर में यही स्थिति बनी हुई है चाहे वह मेन रोड हो, हरमू रोड हो या अप्पर बाजार हो, चाहे वह सदर अस्पताल के आसपास के इलाके, चाहे डंगरा टोली हर जगह शहर में यही स्थिति बनी हुई है। शहर के अधिकारी थोड़ा सड़क पर निकले, लोगों की समस्याओं को जाने, शहर को देखें और शहर में जो नरकीय स्थिति हो रखा है उस पर थोड़ा ध्यान दें ताकि आमलोगों का जीवन सुचारु रूप से चले।