अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों का नामांकन स्वीकृत, दो आवेदन खारिज

360° Ek Sandesh Live

(चतरा) बेलखोरी पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच के उपरांत निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि दो अभ्यर्थियों के आवेदन आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की कमी के कारण अस्वीकृत कर दिए गए। जांच के बाद अविनाश सिंह, पियूष सिंह एवं विक्रम सिंह के नामांकन पत्र पूर्ण एवं नियमानुसार पाए जाने पर स्वीकृत कर लिए गए। वहीं हरिनिवास भगत एवं विनोद भगत के नामांकन पत्र में आवश्यक त्रुटियां एवं अपूर्ण जानकारी पाए जाने के कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया।
नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद अब बेलखोरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। तीनों प्रत्याशी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर मतदाताओं का समर्थन जुटाने में लग गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पैक्स कार्यालय परिसर में समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

Spread the love