News By Sunil
रांची: अग्रसेन हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी समिति का चुनाव दिगंबर जैन भवन में संपन्न हुआ। वार्षिक आमसभा में सचिव मनीषा रानी ने 1 साल के अंदर किए गए कार्यों की रिपोर्ट दी और कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने 31 मार्च 2026 तक का अंकेक्षित लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अगले सत्र में सभा को नेतृत्व देने के लिए शशिकांत अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। राजीव गर्ग, डॉ आलोक और डॉक्टर अजय कुमार तीन उपाध्यक्ष बनाए गए। मनीषा रानी को सचिव एवं प्रदीप कुमार एडवोकेट को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। हर्ष अग्रवाल को पुन: कोषाध्यक्ष बनाया गया। धनंजय कुमार आंतरिक अंकेक्षक के रूप में एवं काशी प्रसाद जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इन पदाधिकारियों के साथ अशोक कुमार,पवन कुमार , रवि शंकर, राजेश गोयल, प्रमोद कुमार, सुशांत गौरव,अनंत देव, सत्य नारायण प्रसाद, दिलीप अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, रूपा अग्रवाल ,रश्मि अग्रवाल , प्रतिभा गोयल,छाया अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी राय एवं सक्रिय भागीदारी से सभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायें गे। निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में ओ पी लाल से अधिक सक्रियता एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की जाएगी। चुनाव पदाधिकारी प्रभाकर अग्रवाल एवं अजय कुमार ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समितियों की संयुक्त बैठक सचिव के द्वारा शीघ्र बुलाई जाएगी।
