अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पिस्का एवं मुरी स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

कोलकाता : अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल द्वारा अपनी आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य लाखों यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाना है। इस योजना का लक्ष्य रेलवे स्टेशनों को अधिक स्वच्छए सुविधाजनक, आरामदायक तथा यात्री अनुकूल बनाना है। दक्षिण पूर्व रेलवे के पिस्का एवं मुरी स्टेशनों का भी इस योजना के अंतर्गत पुनर्विकास किया गया है। इन उन्नत स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएंए बेहतर सुगमता तथा उन्नत अवसंरचना विकसित की गई है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध हो सके।

पिस्का अमृत स्टेशन : पिस्का अमृत स्टेशनए झारखंड के रांची जिले में स्थित तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। पिस्का स्टेशन के पुनर्विकास का उद्देश्य इसे आधुनिक एवं यात्री केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित कर एक बेहतर रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करना है। पिस्का रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से रांची तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों दैनिक यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की अपेक्षा है। साथ हीए उन्नत यात्री सुविधाएं एवं बेहतर रेल संपर्क क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगेए निवेश को आकर्षित करेंगे तथा झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुरी अमृत स्टेशन : झारखंड के रांची मंडल में स्थित मुरी रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण क्षेत्रीय परिवहन अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक विकास को भी सुनिश्चित करता है। मुरी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों की अपेक्षाओं के अनुरूप आधुनिक रेलवे अवसंरचना विकसित करने तथा झारखंड के आर्थिक विकास में योगदान देने की भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रमुख औद्योगिक केंद्रोंए सांस्कृतिक धरोहरों एवं धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क उपलब्ध कराते हुए यह पुनर्विकसित स्टेशन सतत क्षेत्रीय विकास एवं बेहतर आवागमन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

पिस्का एवं मुरी स्टेशनों पर विकसित प्रमुख यात्री सुविधाएं : नवनिर्मित एवं आधुनिकीकृत स्टेशन भवन, नया सर्कुलेटिंग एरिया, नया पार्किंग क्षेत्र, नई लिफ्ट सुविधाएं, नया फुट ओवर ब्रिज, दिव्यांगजन.अनुकूल सुविधाएंए जैसे – रैंप बुकिंग काउंटर, पेयजल बूथ, पार्किंग क्षेत्र, शौचालय तथा टैक्टाइल टाइल्स आदि, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, प्लेटफॉर्म का उन्नयन, पेयजल बूथ, नया बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय, स्थानीय कला एवं संस्कृति की थीम पर आकर्षक सज्जा, बैठने की व्यवस्था, ट्रेन इंडिकेटर एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड।

Spread the love