News by Sunil
रांची: अबुआ अधिकार मंच झारखंड के इंचार्ज यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का स्वागत किया एवं रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की । मंच के अभिषेक शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई, परीक्षा व्यवस्था एवं समग्र शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। श्री शुक्ला ने कुलपति से कहा के अनगड़ा स्थित डिग्री कॉलेज, जो पिछले चार वर्षों से तैयार है, उसे अविलंब शुरू किया जाए। कॉलेज के ऊपर से गुजर रहे 33,000 वोल्ट विद्युत तार की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आसपास के 25 किलोमीटर क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिल सके। मंच के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय के निजी परीक्षा एजेंसी एन.सी.सी.एफ को हटाने की मांग की और कहा के जिस कार्य को रांची विश्वविद्यालय का स्वयं संचालित ई.डी.पी.सी दो करोड़ सालाना खर्च में परीक्षा कार्य निपटा दिया करती थी उस कार्य के लिए विश्वविद्यालय सालाना 14 करोड रुपए खर्च कर रही है जो विश्वविद्यालय हित में किसी दृष्टिकोण से उचित नहीं है मंच ने अभिलंब रांची विश्वविद्यालय से निजी परीक्षा एजेंसी एनसीएफ को हटाने की मांग कुलपति के समक्ष रखी।मंच ने पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुई खरीददारी एवं वित्तीय लेन-देन की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग कुलपति के समक्ष रखी।
अभिषेक शुक्ला ने राज्यपाल के आदेश एक व्यक्ति, एक पद नियम को विश्वविद्यालय में सख्ती से लागू करने की मांग की
