झारखंड में सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए नियुक्ति पत्र हुआ वितरण

360° Ek Sandesh Live

प्रतापपुर की पूनम कुमारी बनी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका

अजय राज


प्रतापपुर चतरा :झारखंड में मंगलवार को जेपीएससी द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इसी क्रम में चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड निवासी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय (पातीं-गजवा) में कार्यरत सरकारी शिक्षक अजीत कुमार की धर्मपत्नी पूनम कुमारी को बाल विकास परियोजना अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिका पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।पूनम कुमारी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love