AJAY KUMAR
तुपुदाना/रांची: मुखिया पतरस तिर्की ने सोदाग पंचायत अंतर्गत ग्राम बगीचा टोली में पैरा थ्रो बॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महिमा उरांव के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। पतरस तिर्की ने कहा कि महिमा ने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए हैं और अपने शानदार खेल से झारखंड का नाम रोशन किया है।
लेकिन यह बेहद विडंबना और चिंता का विषय है कि देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हमारी बेटी के पास आज भी रहने के लिए पक्का घर नहीं है। वर्तमान में वे जिस खपरैल मकान में रह रही हैं, उसकी स्थिति काफी जर्जर है। बारिश के दौरान घर में पानी टपकता है और जगह-जगह दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। मकान कभी भी क्षतिग्रस्त होकर गिर सकता है। हमारे क्षेत्र की ऐसी प्रतिभाओं को सम्मान के साथ-साथ सुरक्षित और बेहतर जीवन का अधिकार भी मिलना चाहिए। महिमा उरांव जी जैसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और हरसंभव सहयोग दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। स्थानीय मुखिया पतरस तिर्की ने कहा कि महिमा उरांव जी के लिए पक्का आवास के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से बात कर प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अति शिघ्र पक्का मकान महैया करा दिया जाएगा। खेल के मैदान में झारखंड का गौरव बढ़ाने वाली हमारी बेटी के घर में भी खुशहाली और सुरक्षा हो—यही हमारा प्रयास होना चाहिए।
