रांची। एचईसी नागरिक संघ की बैठक धुर्वा बासकोचा में प्रदेश राजद प्रवक्ता सह परिषद अध्यक्ष कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यादव ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से रह रहे गरीब निवासियों का आशियाना उजाड़ना न्यायपूर्ण नहीं है। बिना पुनर्वास व्यवस्था के लोगों को विस्थापित किया जा रहा है, जो अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के इशारे पर ऌएउ प्रशासन खाली जमीन और बसे हुए इलाकों को खाली कराकर बड़े उद्योगपतियों को बेचना चाहती है। सेक्टर-2 में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की कंपनी को जमीन देकर कमजोर फ्लैट बनाए गए और मुनाफा कमाया गया।यादव ने मांग की कि वर्षों से रह रहे निवासियों को लीज पर जमीन आवंटित की जाए। इससे लोग सुरक्षित जीवन जी सकेंगे और ऌएउ को भी रेवेन्यू मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन निवासियों के पास बिजली-पानी, राशन कार्ड, आधार और वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज हैं, ऐसे में कार्रवाई असंवैधानिक है।उन्होंने रांची सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को कमजोर मंत्री बताते हुए कहा कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था हो। प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी तो जनांदोलन होगा। इस संबंध में रविवार दो बजे धुर्वा बस स्टैंड में सामाजिक संगठनों की बड़ी बैठक होगी।
