रांची। झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस भवन, रांची में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय समन्वयक सह झारखंड प्रभारी राहुल राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति के लोग आज भी कई तरह से वंचित हैं। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि उनके संवैधानिक अधिकार, सामाजिक-आर्थिक उत्थान और शैक्षिक स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जाए।प्रभारी राहुल राज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश प्रभारी के. राजू ने पिछले छह महीने के अवलोकन के बाद नई नियुक्तियों की घोषणा की है। उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य में एससी विभाग शोषित, वंचित और पिछड़ी जातियों की बातों को मजबूती से उचित मंच पर रखेगा।इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अवध नारायण प्रसाद, जवाहरलाल सिन्हा, मनोज पासवान, मुकेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
