हिंदी की सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: कैंब्रियन की पूनम कुमारी दिल्ली में सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma

रांची। हिंदी दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड की हिंदी शिक्षिका पूनम कुमारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।देशभर से लगभग 180 शिक्षकों को इस समारोह में सम्मान के लिए बुलाया गया था, जिनमें झारखंड से चुने गए चार शिक्षकों में पूनम कुमारी भी शामिल थीं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और हिंदी साहित्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक सह प्रधानाचार्य परमजीत कौर और पूरे शिक्षक परिवार ने पूनम कुमारी को बधाई दी।

Spread the love