करमा केंदुवाटांड़ में कई दिनों से मिनी जल मीनार खराब, पेयजल संकट

360° Ek Sandesh Live

News by Akbar Ansari

मांडू/रामगढ़: मांडू प्रखंड अंतर्गत करमा उत्तरी पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव में कई दिनों से मिनी जल मीनार खराब रहने के कारण आदिवासी बहुल क्षेत्र के ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। जल मीनार खराब होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, मिनी जल मीनार खराब होने की जानकारी पंचायत के मुखिया को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इसी जल मीनार से नियमित रूप से पानी उपलब्ध होता था, लेकिन खराबी के बाद पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मिनी जल मीनार की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को पूर्व की भांति नियमित रूप से पानी मिल सके।

Spread the love