अवैध अफीम खेती को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

खूँटी: सायको थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय कूड़ापूर्ति के प्रांगण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,खूँटी के नेतृत्व में स्कूल के करीब 400 बच्चों, स्थानीय ग्राम प्रधान ,स्थानीय ग्रामिण करीब 100 तथा प्राचार्य, शिक्षक के उपस्थिति में अवैध अफीम खेती नही करने ,सड़क सुरक्षा नियम पालन करने,डायन बिसाही की रोकथाम,डायल-112 का उपयोग,साईबर सिक्युरिटी डायल- 1930,महिला उत्पीड़न संबंधित बिषयों पर जागरुकता अभियान चलाया गया ।

अड़की थाना क्षेत्र के हेमरोम बाजार में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,खूँटी के नेतृत्व में अवैध अफीम के दुष्परिणाम एवं कानूनी कार्रवाई के संबंध में लोगो के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया साथ ही वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया ।

Spread the love