तेज रफ्तार बाइकर्स ने 5 वर्षीय मासूम को कुचला: हुई बच्चे की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

360° Ek Sandesh Live Road Accident


अशोक अनन्त
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के नूनगांव में तेज रफ्तार बाइकर्स ने सड़क किनारे खड़े एक 5 वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चंगेर गांव निवासी अरुण कुमार राम के 5 वर्षीय बेटे सत्यम के रूप में हुई है। बच्चे के दादा ने बताया कि दो तेज रफ्तार बाइकर्स ने एक के बाद एक सत्यम को जोरदार टक्कर मारी। आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बाइक और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्चे का पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा।

Spread the love