संघरी घाटी में कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त चालक.खलासी घायल

360° Ek Sandesh Live Road Accident


रिपोर्ट : अशोक अनन्त
चतरा ; संघरी घाटी में सोमवार को भी कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए घाटी में उतरने के दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से चालक और खलासी को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गयाए जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने तथा यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तारए ब्रेक फेल होने या वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकिए वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा । घायल चालक का नाम बबलू कुमार मेरठ का रहने वाला है वही खलासी बक्सर जिला बिहार के रहने वाला है।

Spread the love