भाजपा ने श्रीनिवास सिंह की गिरफ्तारी को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

360° Ek Sandesh Live


चतरा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने पत्रकारों की ओर से पूछे जाने पर बताए कि माइनिंग कार्यालय की ओर से लगाए गए जुमार्ने का मामला हाई कोर्ट में लंबित है। इसी प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन के लिए हंटरगंज अंचल कार्यालय को पत्र भेजा गया था। जांच के दौरान संबंधित विभाग ने श्रीनिवास सिंह की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों को फर्जी पाया। इसके बाद हंटरगंज थाना में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। यह मामला अंचल कार्यालय का है। सूत्रों के अनुसार, मामला हाई कोर्ट से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई।
वहीं, भाजपा जिला इकाई ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि श्रीनिवास सिंह को राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना से झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। भाजपा ने गिरफ्तारी के दौरान हथकड़ी लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई और पूरे मामले की वरिष्ठ स्तर पर निष्पक्ष व पारदर्शी जांच, झूठे मुकदमे वापस लेने तथा यदि मामला राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित पाया जाए तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने कहा कि उसे संविधान, कानून व न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है ।

Spread the love