पुटकी : मुनीडीह ओपी क्षेत्र के मुनीडीह बाजार स्थित युको बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त मिथलेश कुमार दास, पिता- स्व. सुन्दर दास, ग्राम साबलडीह, मुनीडीह ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर बताया है कि मैं सुबह लगभग 8 बजे अपने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में बैठा था कि अचानक तुलसी दास, अजीत दास और सुजीत दास ने मिलकर बुरी तरह मारपीट कर लहूलूहान कर दिया और जाते जाते मेरे मोबाइल व टेबलेट को तोड़ दिया। साथ ही काउंटा में रखे 7,300 रुपये भी लूट कर चलते बने। जाते जाते जान से मारने का धमकी दी और मेरे ग्राहक सेवा केंद्र में तोड़फोड़ की। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस पहुची और मामला को शांत कराया। घायल को इलाज हेतु धनबाद एनएनएमसीएच भेजा। मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
