समर कैंप का तीसरे दिन बच्चे संगीतमय व साधना में हुए मग्न

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil Verma
रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन मारवाड़ी महिला मंच की ओर से बबीता नारसरिया की तरफ से निशा कुमारी को गिटार और कैसियो दिया गया। जिससे वह अपनी संगीत साधना में निरंतर आगे बढ़ती रहे। निशा कुमारी में शिवनारायण कन्या पाठशाला में कक्षा 8 में समर कैंप ज्वाइन की थी। अपनी मेहनत के बल पर दसवीं में 96% एवं 12वीं में 92% क.र पास किया। मिनीमैक टैलेंट अकैडमी से ट्रॉफी और कैश अवार्ड प्राप्त किये। इलाहाबाद प्रयागराज समिति से बीए किया। बच्चों को संगीत का प्रशिक्षण देती हैं। कला उत्सव नेशनल कंपटीशन में अवार्ड प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बनी । शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय नृत्य कत्थक दोनों में अवार्ड प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बनी। कमिश्नर आॅफिस,चीफ मिनिस्टर बाबूलाल मरांडी के समक्ष प्रोग्राम प्रस्तुत किया। 26 जनवरी 2026 को दिल्ली परेड में कर्तव्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रूपा अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ,निर्वतमान अध्यक्ष मधु सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमियारेखा जैन सुनीता सरावगी,अर्चना अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल,मंजू तुलस्यान, निर्मला जैन, उषा विजयवर्गीय उपस्थित थीं।

Spread the love