भाजपा नेताओं ने छिन्नमस्तिका मंदिर में टेका माथा

360° Ek Sandesh Live

टंडवा (चतरा):पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर रविवार को भाजपा टंडवा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि सह मंडल कोषाध्यक्ष बिनय सिंह ने रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिके मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने माता के दरबार में माथा टेककर तीनों राज्यों में मिली जीत के लिए आभार जताया और टंडवा क्षेत्र में अमन-चैन व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। बंगाल, असम और पांडुचेरी की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मां छिन्नमस्तिके से प्रार्थना है कि टंडवा समेत पूरे झारखंड में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिले और क्षेत्र का विकास हो। वहीं विधायक प्रतिनिधि बिनय सिंह ने कहा की तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनना ऐतिहासिक है। खासकर बंगाल में कमल खिलना लोकतंत्र को मजबूत करेगा। हमने माता से कामना की है कि टंडवा प्रखंड में शांति बनी रहे, किसानों की फसल अच्छी हो और युवाओं को रोजगार मिले।

Spread the love