भाजपा उम्मीदवार ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कटकमदाग मंडल का दौरा किया

360° Ek Sandesh Live Politics

हजारीबाग: जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है उम्मीदवार क्षेत्र में खुब पसीना बहा रहे हैं तथा जनता से मिलकर उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी के तहत सदर विधानसभा के कटकमदाग मंडल अंतर्गत शंकरपूर,बघमारवा, बेस, हारम, कुरलूगवाँ, हुरूदाग, पुंदरी, फतहा, ओदरना जमवारी, सिसोई, सिरका, कसुम्भा,  चिची, कुबा, पुरनी अडरा, अडरा, केशवारिया, झगरबाँध, उदयपूर, बेंदी सहित दर्जनों गाँवों मे अशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हजारीबाग सदर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने लोगों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा तथा कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा सरकार बनानें की अपील की। प्रदीप प्रसाद ने अशीर्वाद यात्रा में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की हजारीबाग मेरा परिवार है  तथा आप सभी का अशीर्वाद मिला तो विधानसभा क्षेत्र का संम्पूर्ण विकास करेगें।

उन्होंने वर्तमान की सरकार पर हमला बोला तथा कहा की ठगबंधन की सरकार नें झारखंड की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनानें का काम किया है। अब जनता मन बना चूँकी है की पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा ओर भाजपा की सरकार बनेगी तथा डबल इंजन की सरकार से झारखंड समृद्ध व खुशहाल होगा। आशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेता टोनी जैन,किसान मौर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायाण कुशवाहा , कमल गोप, अजय साहु, कटकमदाग प्रभारी मंडल अध्यक्ष अरूण राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कविन्द्र यादव , कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक यादव,  शिवपाल यादव,पंकज ठाकुर, संजु पासवान, विनोद प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुखिया कामेश्वर दास, पूर्व मुखिया  पिन्टु रानी, पूर्व जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, वार्ड पार्षद विषु विश्कर्मा,, वासुदेव गोप,  कुन्दन राम, पंकज ठाकुर सहित सैकेडो संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।