ब्राउन शुगर के तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live States

Kamesh Thakur

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड़ गेट- 04 के पास से गुरूवार को अबैध रूप से ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। रांची में अबैध रूप से नशा के कारोबार करने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की हैं। रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की अरगोड़ा थाना के अशोक नगर में अबैध रूप से नशा का कारोबार किया जा रहा हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक नगर गेट न०- 04 के पास से याकूब अंसारी उर्फ कल्लू उम्र 55 वर्ष पिता-अयुब अंसारी स्थाई पता-कलाल टोली, मालाकार दुकान के पिछे मैन रोड लोअर बाजार वर्तमान पता-कडरु बड़ा मदरसा के पिछे मुसा अंसारी के मकान में किराये के मकान मे रहता हैं। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने 30 पुड़िया (2.340 ग्राम)ब्राउन शुगर एक मोबाईल बरामद किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।