चैत्र शुक्ल प्रतिपदा आज, नए वर्ष के स्वागत में शहर में लगाए गए पोस्टर बैनर

States

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग : मंगलवार से प्रारंभ हो रहे विक्रम संवत 2081 तदानुसार हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के स्वागत में शहर से लेकर गांव तक झंडा बैनर और पोस्टर लगाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ साथ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, संस्कार भारती , विद्या भारती के सदस्य व पदाधिकारी अपने अपने स्तर से नए वर्ष के स्वागत में पूर्व संध्या जुटे रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक मनोज गोयल तथा जिला संघ चालक श्रद्धानंद सिंह अपने अपने टोली के साथ सोमवार को भी पोस्टर, पंपलेट बांटते और वितरण करते दिखाई दिए। जगह जगह पर नव वर्ष की बधाई को स्वीकार करते हुए संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया। ज्ञात हो कि भारतीय नव वर्ष विक्रम सवंत के साथ साथ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन प्रारंभ होता है। इसी दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था। आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद ने की थी। पौराणिक मान्यता अनुसार ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी। इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में जल में से मनु की नौका को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था। प्रलयकाल खत्म होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई। जानकारी देते हुए न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग के नगर संघचालक मनोज गोयल ने बताया कि पूरा देश हिंदू नव वर्ष की तैयारी में सनातन धर्म के लोग उत्साह से कर रहे है। बताया कि इसी बीच हजारीबाग के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिंदू नव वर्ष के पावन दिन को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । विभिन्न संघ स्थानों के अलावा जिससे पूर्व हजारीबाग शहर के कई प्रतिष्ठान तथा मकान में नव वर्ष की शुभकामनाओं संदेश का पोस्टर लगाया जा रहा है ।लोगों को हिंदू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी जा रही है। आज के युवा नौजवान साथियों को हिंदू नव वर्ष के विषय में विस्तार पूर्वक से बताया जा रहा है, सभी को हिंदू नव वर्ष मनाने का आग्रह किया जा रहा है।