चंडीगढ़ से रांची तक फैले ‘ब्राउन शुगर’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

​सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव और ओरमांझी थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी; 14.91 ग्राम ड्रग्स बरामद

MD MUSTFA

मेसरा/रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिलदिरी में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक पक्के मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14.91 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और सिल्वर फॉइल पेपर एवं प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों का विवरण इस प्रकार है: ​साहिल अंसारी (23 वर्ष),पिता जाहिद अंसारी। स्थायी पता मौली पिंड, थाना मौली जागरण,चंडीगढ़ पंजाब। वर्तमान पता ग्राम सिलदरी,थाना ओरमांझी रांची। ​जयप्रकाश कुमार महतो (20 वर्ष), पिता रंजय महतो, निवासी ग्राम सिलदरी, थाना ओरमांझी रांची। गुलफान अंसारी (20 वर्ष), पिता हारून अंसारी, निवासी ग्राम सिलदरी, थाना ओरमांझी रांची। जावेद अंसारी (21 वर्ष), पिता स्व. साजीद अंसारी, निवासी ग्राम सिलदरी, थाना ओरमांझी रांची। देवेन्द्र महतो (38 वर्ष), पिता स्व. रामनाथ महतो, निवासी ग्राम सिलदरी, थाना ओरमांझी रांची। शोएब अख्तर उर्फ शोएब अंसारी (23 वर्ष), पिता मो. सलीम अंसारी, निवासी ग्राम हरचंडा, थाना ओरमांझी रांची।

​सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिलदरी में कुछ युवक नशे की बड़ी खेप के साथ जुटे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से अलग-अलग वजन के प्लास्टिक पाउच में ब्राउन शुगर मिला, जिसका कुल वजन 14.91 ग्राम पाया गया। पु.नि. सह ​थाना प्रभारी ओरमांझी, शशिभूषण चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे रामगढ़ निवासी सोनू सिंह से नशे की खेप लाकर स्थानीय स्तर पर पुड़िया बनाकर बेचते थे। पुलिस अब मुख्य सप्लायर सोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ​इस सफल कार्रवाई में डीएसपी अनुज उरांव के साथ थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी के अलावा पु०अ०नि० नितिश कुमार,अमित कुमार,सतीश कुमार,अनूप कुमार सिंह और ओरमांझी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

Spread the love