दीपूगढ़ा में 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

Bhaskar Upadhyay
हजारीबाग:
कोर्रा थाना क्षेत्र के जिब्रालटर हाउस दीपूगढ़ा के पास पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के कारोबार का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन स्मार्टफोन, एक अपाची मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपूगढ़ा इलाके में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार, पिता केदार दांगी, निवासी लोवागड्डा थाना व जिला चतरा, संदीप कुमार दांगी निवासी लोवागड्डा थाना व जिला चतरा तथा सौरभ कुमार दांगी, पिता योगेंद्र प्रसाद, निवासी चापी थाना शेरघाटी जिला गया, बिहार शामिल हैं। सौरभ वर्तमान में अपने मामा कमल दांगी के घर लोवागड्डा, चतरा में रह रहा था। पुलिस ने इस मामले में कोर्रा थाना कांड संख्या 81/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सौरभ कुमार दांगी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। एक मामला गिद्धौर थाना और दूसरा कटकमसांडी (पेलावल) थाना में दर्ज है। छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, बड़कागांव अंचल पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, लोहसिंगना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, बिट्टू रजक समेत तकनीकी शाखा और कोर्रा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Spread the love