धूमधाम से मनाया जलाराम मंदिर का 13वां वार्षिक उत्सव

Religious States

Eksandeshlive Desk

धनबाद: श्री श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट ने आज शास्त्री नगर स्थित श्री जलाराम मंदिर का 13वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य यजमान कनुभाई रावल व ज्योत्स्ना बेन रावल ने मंदिर में बिराजमान श्री जलाराम बापा, श्री राम दरबार, श्री अम्बे गौरी, श्री भोलानाथ की विधिवत पूजा अर्चना की। महिला मंडल की सदस्यों ने जलाराम बापा के लोकप्रिय भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श्री जलाराम बापा को अन्नकूट भोग लगाकर सामुहिक आरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन भट्ट, किशोर परमार, मनोज पंड्या, चेतन मपारा, जयेश रावल, संजय पंड्या, शैलेश पंड्या, राजू सेठिया, हरीश यादव, किशोर भाई मानिक, हिना सोलंकी, स्वाति ठक्कर, रेखा बेन धनानी, लता बेन धनानी, दक्षा यादव सहित सैंकड़ों भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।