Eksandesh Desk
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के पतकी पिकेट के समीप में दो बाइकों का हुआ आमने-सामने टक्कर इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों का पहचान राजीव रंजन सिंह , लेधपा, लातेहार एवं नंदकिशोर सिंह , पिपरा , सतबरवा के रूप में किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव रंजन मनिका से अपने घर लौट रहे थे। वहीं नंदकिशोर लातेहार मुख्यालय से खरीदारी करके अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान में पतकी पिकेट के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गया। घटना के बाद में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुये एंबुलेंस से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर हरिओम प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद राजीव रंजन को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।