दो कार की आमने सामने की टक्कर में पांच घायल

360° Ek Sandesh Live


लातेहार/बेतला: बेतला -गारू मुख्य मार्ग पर बेतला नेशनल पार्क के समीप बैगा पानी स्थित तीखी मोड़ पर दो कारों के बीच में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं घायलों में एक महिला एवं एक बच्चा भी शामिल है जिनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वैगनआर जे एच10 बीडब्ल्यू1358 तथा एस-क्रॉस यूपी17एल-4696 टर्निंग पॉइंट पर आमने-सामने टकरा गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूपी नंबर का कार उड़ीसा से गोरखपुर लौट रही थी कार अमित सिंह स्वयं चला रहे थे। उनके साथ पत्नी और एक बेटा सवार था हादसे में अमित सिंह के हाथ में चोट लगी है जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुये हैं। झारखंड नंबर की वैगनआर में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. इनमें एक महिला एवं एक बच्चा की हालत काफी गंभीर बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंचीं हुई थी।

Spread the love