एरोबिक और जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार जीत कर आए झारखंड के खिलाड़ी

360° Ek Sandesh Live Sports


sunil verma
रांची: एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार मेडल जीता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड से 13 खिलाड़ियों की टीम ने भाग लिया था। जिसमें सीनियर और जूनियर टीम के खिलाड़ी शामिल थे। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिमनास्टिक से जुड़े राष्ट्रीय खेल में यहां के खिलाड़ी विजय हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल देकर उनकी जीत का सम्मान किया गया। जम्मू कश्मीर से जीतने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे और सांसद श्री संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। सांसद श्री सेठ ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू भी मौजूद रहे। सांसद श्री सेठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव संसद साझा किए और सांसद के सहयोग के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इन खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में भी अपनी सहभागिता निभाई थी। उत्साहवर्धन का प्रतिफल है कि आज हमारे झारखंड के खिलाड़ी भी राज्य के लिए मेडल ला रहे हैं। इतिहास बना रहे हैं। संसद ने कहा कि इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो, आने वाले दिनों में यह खिलाड़ी भी एरोबिक्स और जिमनास्टिक जैसे क्षेत्र में झारखंड को और बेहतर पदक दिला सके। झारखंड का नाम दुनिया में रोशन कर सके।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के जिन खिलाड़ियों ने भाग लिया । उसमें विकास कुमार गोप,अमित गोप,राजवीर केरकेट्टा, करण कुमार, सूरज कुमार केसरी, रिया कुमारी, सपना कुमारी, चंदा कुमारी, सृष्टि कुमारी, दशमी कुमारी, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, नयन कश्यप शामिल हैं। विकास कुमार गोप और श्रुति सेनापति के नेतृत्व में इन बच्चों ने इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया है।