रामगढ़। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रामगढ़ मुख्य प्रबंधक प्रत्यूष कुमार की पहल पर बैंक परिसर में रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य प्रबंधक प्रत्यूष कुमार ने उपस्थित पेंशनरों को संबोधित कर उनका स्वागत किया। पेंशनर कल्याण समाज के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक पेंशनरों के लिए केवल एक वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि परिवार का एक अहम हिस्सा है। सभी साथियों ने अपने जीवन भर की गाढ़ी कमाई बैंक पर भरोसा जताकर सौंपी है। अध्यक्ष सिंह ने बैंक प्रबंधन से मांग की कि पेंशनरों को डिजिटल सेवाओं के उपयोग और उनके सरलीकरण की जानकारी देने के लिए बैंक परिसर में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। साथ ही बुजुर्गों व पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की जाए। बैठक को उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह और दिलीप साहा ने भी संबोधित किया। बैठक में उप प्रबंधक अमित सिंह, निर्मला बोदरा, रोशन मैडम, सुमित पांडे के अलावा समाज के संरक्षक बलराम सिंह, पन्ना लाल राम, मन नारायणन सिंह, देवशरण महतो, रामप्रसाद महतो, सत्येंद्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, महावीर राम दास, बसन्त कुमार, संजय सिन्हा, सुधीर किशोर तिवारी, शिवानंद पाठके और रेशम महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अंत में मुख्य प्रबंधक ने सभी पेंशनरों का आभार जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
