BY – SUNIL VERMA
रांची: आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और सरला बिरला विश्वविद्यालय के आईआईसी के संयुक्त उपस्थित वक्ताओं ने स्टार्टअप विकास, बाजार के अंतरालों की पहचान, बिजनेस रणनीतियों, नवाचार और समस्या-समाधान पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। परमवीर सिंह ने कहा कि स्टार्टअप के लिए हमेशा बड़े आविष्कार की आवश्यकता नहीं, एक साधारण विचार भी जो रोजमर्रा की समस्या का समाधान करे, सफल व्यवसाय बन सकता है। मनीष पीयूष ने पूंजी प्रबंधन और सही रणनीति के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में स्टार्टअप फंडिंग के अवसरों, एंजेल निवेशकों, सरकारी पहलों और स्टार्टअप कुंभ पर पैनल चर्चा हुई। छात्रों के लिए इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र और आइडिया-पिचिंग सत्र का भी आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत कर विशेषज्ञों से फीडबैक प्राप्त किया। तत्वावधान में विवि सभागार में उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित प्रतिष्ठित वक्ताओं में मनीष पीयूष, सह-संस्थापक व निदेशक, प्योरश डेली फूड्स; परमवीर सिंह, संस्थापक व सीईओ, ओजू, मुंबई; आदित्य कुमार, सह-संस्थापक, प्योरश डेली फूड्स; विकास मिश्रा, संस्थापक, कलाम एकेडमी और सिद्धार्थ पाठक, संस्थापक, टेकटॉर्च सॉल्यूशंस शामिल थे। इस अवसर पर विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, एसबीयू आईआईसी प्रेसिडेंट प्रो संदीप कुमार व शिक्षकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ के एसोसिएट मेंबर्स सुहानी गुप्ता और वंश लोहिया द्वारा किया गया। इस आयोजन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजक मंडली को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।
