रेलवे स्टेशन पर बाजे-गाजे और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
लोहरदगा: लोहरदगा की बेटी संजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला एकल एसएल-3 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देने के बाद संजना कुमारी राजधानी एक्सप्रेस से अपनी जन्मभूमि लोहरदगा पहुंचीं। उनके आगमन पर लोहरदगा रेलवे स्टेशन में खेल विभाग, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बाजे-गाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपनी बेटी की इस उपलब्धि से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने संजना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजना कुमारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके दादाजी सैनिक रहे हैं और उनके पिताजी भी सैनिक हैं। वह स्वयं एक सैनिक की बेटी हैं और उनके भीतर देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मरते दम तक तिरंगा लहराना उनका एकमात्र उद्देश्य है। संजना ने कहा कि एशियन पैरा गेम्स में जापान की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनका हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हार से निराश नहीं हैं, बल्कि अपनी कमियों को दूर करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत करेंगी।संजना ने कहा कि उनका लक्ष्य कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर ओलंपिक तक पहुंचना और देश के लिए पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि देश का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लहराना उनके लिए सबसे बड़ा गौरव होगा। संजना की इस उपलब्धि से लोहरदगा के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता जिले के उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। संजना के स्वागत के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद, सचिव रंजीत साहू, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा, सचिन कुमार, संजना के पिता रतन कुमार तथा दादाजी रामु राम वर्मा सहित खेल प्रेमी, परिवार के सदस्य, मोहल्ले के गणमान्य लोग और शुभचिंतक उपस्थित थे। सभी ने संजना को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लोहरदगा और देश का नाम रोशन करेंगी।
लोहरदगा जिला की प्रथम खिलाडी है जिन्होंने एशियान गेम्स में पदक हासिल की है इसलिए और भी ज्यादा गौरव की बात है । संजना कुमारी वर्मा ने कही की झारखण्ड सरकार आज तक कोई मदद नहीं की है लोहरदगा जिला प्रशासन के पूर्व डीसी कुमार ताराचंद ने हिंडालको के सौजन्य से चाइना जाने का टिकट कराया था जबकि मै मेरे पिता।
