Eksandeshlive Desk
मेसरा (रांची): राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर (बुधवार) की शाम गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 01 बीई 9974) पर सवार दो शातिर तस्करों-ग्राम मेसरा,थाना बीआईटी मेसरा ओपी (सदर) निवासी 27 वर्षीय शाहनवाज अंसारी (पिता अहमद अंसारी) और 20 वर्षीय इकरामुल अंसारी (पिता इमामूल अंसारी) को 2.79 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथों दबोच लिया, जिन्हें पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए 29 अक्टूबर (गुरुवार) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई के संबंध में ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि,क्षेत्र में नशा तस्करों का नेटवर्क किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। युवाओं की पीढ़ी को बर्बाद करने वाले ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ हमारा यह अभियान निरंतर और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।
